Tuesday, November 13, 2012

ये जिंदगी

ये  जिंदगी, हँसाती भी है रुलाती भी है, 
ठोकर  भी देती है, चलना भी सिखाती है,
काँटे  बिछाती है राहों में लेकिन,
मंजिल  को पाने का हौसला दिलाती है,
कौन  अपना है और कौन बेगाना,
कदम  कदम पे हमको बताती है,
लाख  करो नफरत इससे मगर,
जब  तक ये है तब तक ही हर साथी है |

No comments:

Post a Comment