कुछ सपने बुला रहे हैं,
कुछ उम्मीदों के साथ आने को,
हर पल जो गुजर रहा है,
कुछ एहसास दिला रहा है,
बहुत कुछ है अभी पाने को,
मंजिल जो दिख रही है मुझे,
सफ़र अभी भी है चलने को,
मुश्किलें तो मिलेगी ही हर डगर पर,
होती हैं हर मंजिल की राह कांटो सी,
पर अगर सच करना है सपनो को,
कांटो से तो गुजरना ही पड़ेगा,
दुनिया याद रखे सदियों के लिए तो,
कुछ कांटो का दर्द तो सहना पड़ेगा...
No comments:
Post a Comment