Tuesday, May 14, 2013

कल का भारत

कुछ सपने जो सदा अधूरे रह जाते हैं,
कुछ अरमान जो होते हैं सूनी सी आँखों में,
कुछ बचपन जो कभी बचपन से नही होते,
पुष्तक नही चाय अखबार लेकर घूमते हैं अपने हाथों,
कुछ नजरें जो बेबस सी देखती हैं लाचारी में,
जब भी देखती हैं ये अपने हमउमर स्कूली गाड़ी में,
कहते तो हैं सब की कुछ करना है इनके लिए,
पर सच में कितने इनसे अच्छे से पेश आते हैं,
कहने को अगर ये भारत हैं कल का,
इन ही कल को हम हर पल सताते रुलाते हैं..

No comments:

Post a Comment