Sunday, December 29, 2013

गिनती ही नहीं होती

सपने देखना क्या बुरी बात है, 
सूनी सी आँखें कहती हैं ये,
दिल में कुछ बनने की चाह है लेकिन, 
मज़बूरी पे अपनी सिसकतीं हैं ये,
रात-दिन एक करके लगे रहते हैं, 
नसीब होती है तब दो जून की रोटी,
देखते हैं ख्वाबों में हर दिन हर पल, 
जागेगी कब इनकी किस्मत सोती।

कसूर है इनका तो बस इतना सा, 
जन्मे हैं ये फुटपाथ पर,
देखा ही नहीं जीवन में अपने, 
होता है कोई अपना भी घर,
कहने को हम देते हैं आरक्षण, 
जिनको इसकी जरुरत है होती,
सच तो ये है जरूरत है जिनको, 
उनकी तो कोई गिनती ही नहीं होती ।

No comments:

Post a Comment