Thursday, August 7, 2014

बहुत अनमोल है जिंदगी

कभी आसान है तो कभी कठोर है जिंदगी,
पर कुछ भी हो बहुत अनमोल है जिंदगी,

मिलती नहीं यूँ ही किसी को,
रोने को इस जिंदगी पर,
मिलती है कुछ कर गुजरने को,
मुश्किल मिले कितनी भी पर,
रोने बाले लोग कभी कुछ करते नहीं,
करने बाले कभी मुश्किलों से डरते नहीं,

जो हार मान कर जाएँ बैठ,
हो जाए दुखी अपने हालातों पे,
उनके लिए अँधेरा घनघोर है जिंदगी ,
पर कुछ भी हो बहुत अनमोल है जिंदगी। 


आज जीते हो तो कुछ कर गुजर जाओं,
नाम हमेशा रहेगा बस आगे बढ़ जाओ,
पीछे जो रह गए तो बस झन्झोल है जिंदगी,
पर कुछ भी हो बहुत अनमोल है जिंदगी। 

No comments:

Post a Comment