कभी है सूखा तो कभी चारों तरफ बस पानी है,
लगता है मौसम ने जैसे की कोई बेईमानी है ।
कभी आस लगाये ताके किसान बादलों की ओर ,
कभी बोले अब बस करो भगवान नहीं चाहिए मुझे और,
कभी प्यासे पंछी प्राण गवाएं पथरीली जमीं पर,
कभी पशु बस डूब ही जाएँ खोके अपने जमीनी घर।
प्रकृति का यह खेल अजब, विज्ञान भी अब समझ न पाये,
आज सूखे की आशंका, कल अतिवर्षा का ढिंढोरा बजवायें ।
तरक्की कर रहे हैं आज हम मशीनों पर निर्भर होकर,
और कर रहे हैं खिलवाड़ प्रकृति के साथ निर्भय होकर ।
अब असर इसी खिलवाड़ मौसम में नजर आता है,
जाड़े में होती बारिश, और सावन में सूखा आता है,
बार बार फिर भी भूल जाते हैं हम इस बात को,
विज्ञान बस देखता है जब कुदरत का कहर छाता है ।

No comments:
Post a Comment