ये बस्ती है बेगानों की, यहाँ मीत का मिलना मुश्किल है,
नफरत से भरी नजरों में यहाँ, कहीं प्रीत का मिलना मुश्किल है।
ये बस्ती है बेगानों की....
मिलते हैं बहुत से लोग यहाँ, कुछ वादे करके जाते हैं,
यादों में रहते हैं फिर वो, पर वापस फिर ना आते हैं,
कोई वादे न तोड़े ऐसे, इंसान का मिलना मुश्किल है..
ये बस्ती है बेगानों की....
परवाह नहीं है निज दुःख की, दूजों की ख़ुशी से जलते हैं,
जो मिलकर रहना चाहें उन्हें, करने को दूर मचलते हैं,
जहाँ बाँटें सभी ख़ुशी ऐसी, बस्ती का मिलना मुश्किल है…

No comments:
Post a Comment