चले आते हो तुम हर पल,
यूं ही मेरे ख्यालों में,
कभी मेरी इस सूनी सी,
डगर में भी तो आओ ना,
मैं कितना प्यार करता हूँ,
जताऊँ मैं तुझे कैसे,
ख़ामोशी मेरे होठों की,
कभी तुम ही समझ जाओ,
कहने को बहुत है पर,
मैं तुझसे कह नहीं पाता,
बिना सोचे तुझे एक पल,
भी अब मैं रह नहीं पाता.
मेरा दिल तो है अब तेरा,तेरे बिन रह नहीं सकता,
कहती है जो मेरी नजरें,
लबों से कह नहीं सकता...
No comments:
Post a Comment