Thursday, January 31, 2013

मंजिल

बहुत देख लिए सपने बंद आँखों से,
कभी खोल कर आँखे भी सपने कुछ बुन लो,
बहुत कुछ है इस दुनिया में करने को,
बस एक बार अपनी मंजिल तो चुन लो...

हर तरफ है अँधेरा तो डरना क्या इससे,
अपने मन में जूनून की रौशनी जला कर रखना,
सफ़र हो चाहे कितना भी मुश्किल ख़त्म होगा,
मन में मंजिल पाने का हौसला बस रखना..

No comments:

Post a Comment