Thursday, April 30, 2015

फिर किसी बहाने से

एक बार बस मुस्कुरा तो दो,
आज फिर किसी बहाने से,  
क्या मिलता है आपको सनम,
हमें यूँ ही आजमाने से,
एक बार बस मुस्कुरा तो दो,
आज फिर किसी बहाने से।

माना कि हम हर पल,
तेरे दीदार को तरसते हैं,
जिस रास्ते है तेरा घर,
बेवजह उसी रास्ते से गुजरते हैं।
कभी आहट तो दो अपने आने की,
आस लगा के बैठे हैं जमानो से,
एक बार बस मुस्कुरा तो दो,
आज फिर किसी बहाने से।

जानते हैं की बहुत सारे हैं,
दुनिया में तेरे चाहने वाले,  
पर जो साथ दे हमेशा तेरा,
मिलेंगे नही चाहे दुनिया खंगाले,
बस मेरा हाथ थामके तो देखो,
छोड़ेंगे नही दुनिया के आजमाने से,
एक बार बस मुस्कुरा तो दो,
आज फिर किसी बहाने से।

तेरी सूरत पे तो लाखों फ़िदा हैं,
हम तो तेरी सीरत के कायल हैं,
ये क्या यह तो नहीं जानते,
चोट लगे तुझे और होते हम घायल हैं,
रब सलामत रखे युहीं हमेशा तुझको,
गम को रखे दूर सदा तेरी राहों से,
एक बार बस मुस्कुरा तो दो,
आज फिर किसी बहाने से।  

No comments:

Post a Comment