Friday, May 1, 2015

दुनिया से लड़ जाना तुम



ये जिंदगी है तेरी, खुश रह के बिताना तुम,
कभी सामना हो गम का, उसे हंस कर सह जाना तुम,
यह रीत है दुनिया की, नहीं परवाह करे कोई,
जब पाना हो मंजिल, दुनिया से लड़ जाना तुम ।  

ना रखना यहाँ कभी,आसा राह में फूलों की,
फूलों से हो राह भरी, वहां तो जाए हर कोई,
मगर ये फूल भरी राहें,कभी न मंजिल तक जाएँ,
जो जाए इन राहों पे, वो फिर बाद में पछताएँ,
गर राह में हो कांटे, तो कांटो से है जाना तुम,
जब पाना हो मंजिल, दुनिया से लड़ जाना तुम ।

जो  हैं कांटे भरी हुयी, नहीं हैं आसान वो राहें,
जो चलते इन राहों पे, हर पल आंसूं वो पाएं,
मगर यह याद रखना तुम, नहीं है आंसू की कीमत,
निकले जिस पल आँखों से, ये बस व्यर्थ में ही जाएँ,
जब आये दर्द के ये आंसू, न  दुनिया को दिखाना तुम,
जब पाना हो मंजिल, दुनिया से लड़ जाना तुम ।

न ये समझ सकोगे तुम, क्यों सहना है दर्द तुम्हे,
हर एक राह मंजिलों की, भरी काँटों से क्यों ये हैं,
फूलों से तो गुजरे सभी, नहीं कोई काँटों को छेड़े,
 जो अनमोल है जीवन में, उसे पाना बस मुस्किल है,
जब पाओगे मंजिल, तभी ये समझ पाओगे तुम,
जब पाना हो मंजिल, दुनिया से लड़ जाना तुम ।

No comments:

Post a Comment