मुझसे हो नहीं सकता, गर तुम सोचते ये हो,
करोगे क्या जीवन में, अगर राहों से डरते हो,
राहें सोच में आसां, पर हैं ये बहुत मुश्किल,
मिलती ये हैं बस उनको, होता जो इनके काबिल ।
तेरी मंजिल तो है तेरी, कोई तुझे दे नहीं सकता,
चलेगा तू जो राहों पर, तू फिर क्या कर नहीं सकता,
ये मुश्किल से भरी राहें, तुझे विचलित है करने को,
अगर तू डर गया तो फिर, जीवन तेरा भर नहीं सकता ।
कहने को बहुत हैं यहाँ, साथी तेरे इन राहों में,
पर ये याद रख उनकी, मंजिल और ही कुछ है,
चलेगा साथ गर उनके, तेरी मंजिल का क्या होगा,
भूले तो जो मंजिल को, जीवन में फिर क्या सुख है ।
अभी भी वक़्त है भूलो, आसां रास्ते चुनना,
देखो दूर इन राहों पे, बस खाई ही खाई है,
चुनता जो ये रस्ते, बस आराम करने को,
मंजिल से अपनी फिर, भटकता हर वो राही है।
तुझमे है लहू खौला, फिर क्यों जोश खोते हो,
पत्थर जो मिला पथ पर, कोशिश से हट जायेगा,
रखो जूनून निज मन में और बस हौसला थोड़ा,
काँटे हों भले कितने, मंजिल फिर भी पायेगा ।

No comments:
Post a Comment