वक़्त यूँ ही गुजरता रहता है
लोग आते हैं, लोग जाते हैं ,
कुछ मिलते चंद लम्हों के लिए,
कुछ बहुत दूर तक साथ चलते हैं ,
यादों का एक सागर सा है,
कुछ खट्टी और कुछ मीठी सी,
रूठता है जब दिल कभी भी,
लाती हैं ये होठो पे मुस्कान दबी सी,
काश इन यादों की अलग दुनिया हो,
जिसमे कभी भी जा पाएं हम,
गुजरे दिन फिर से जी सकें और,
हर पल में फिर से समां जाये हम,
यादों में यूँ तो खोये रहते हैं फिर भी,
हर पल दिल में कुछ कमी सी है,
दास्ताँ हैं यही इन यादों की ,
दिल के कोने में है फिर भी दूर सी हैं,…
लोग आते हैं, लोग जाते हैं ,
कुछ मिलते चंद लम्हों के लिए,
कुछ बहुत दूर तक साथ चलते हैं ,
यादों का एक सागर सा है,
कुछ खट्टी और कुछ मीठी सी,
रूठता है जब दिल कभी भी,
लाती हैं ये होठो पे मुस्कान दबी सी,
काश इन यादों की अलग दुनिया हो,
जिसमे कभी भी जा पाएं हम,
गुजरे दिन फिर से जी सकें और,
हर पल में फिर से समां जाये हम,
यादों में यूँ तो खोये रहते हैं फिर भी,
हर पल दिल में कुछ कमी सी है,
दास्ताँ हैं यही इन यादों की ,
दिल के कोने में है फिर भी दूर सी हैं,…
No comments:
Post a Comment