Friday, July 25, 2014

गुमनाम सी ये जिंदगी

कभी धूप और कभी छाँव नहीं आसान है ये जिंदगी,
है राह ये अनजान और गुमनाम सी ये जिंदगी।

जाना चाहते हैं हम कहीं ले जाती ये हमें कहीं और,
नहीं जानते हैं की क्या क्या गुल खिलाती जिंदगी ।

कितना भी है सोचो कि हम क्या क्या करेंगे इन राहों में,
होता फिर भी है कुछ और क्योंकि यही है ये जिंदगी ।

जो हार जाए जिंदगी के हर नए अंदाज से,
हर मोड़ पर उसको सताती है सदा ये जिंदगी ।

जो झेलने से जिंदगी के पैंतरे डरते नहीं,
हर डगर पर सलाम उनको करती है ये जिंदगी ।

No comments:

Post a Comment