Friday, March 13, 2015

रहती हर पल मुस्कान है

कुछ पत्तों के मुरझाने से,
व्याकुल न कर तू निज मन को,
यह मौसम पतझड़ का जो है,
बस कुछ पल का मेहमान है। 

गर शोक करेगा तू ऐसे,
थोड़ा सा ही खोने से,
व्यर्थ करेगा तू जीवन ,
वक़्त का ये पैगाम है। 

कभी आये जीवन में पतझड़,
कभी सावन की है घटा घिरी,
जो अटल रहे हर मौसम में,
पाये वो सभी मुकाम है। 

जो न देखे क्या मौसम है,
और कष्ट के कुदरत न कोसे,
बस उसके ही निज चेहरे पर,
रहती हर पल मुस्कान है।

No comments:

Post a Comment