जिंदगी हमसे अभी, रूठी सी है तो क्या हुआ ,
विश्वास है कि एक दिन, हम उसे मना लेंगे ।
ख्वाब सारे आज, बिखरे से हैं तो क्या हुआ,
फिर नए ख्वाबों को, हम शौक से सजा लेंगे।
मुश्किलें राहों में आती हैं , अगर तो आने दो,
दुनिया गर टकराये हमसे, तो उसे टकराने दो,
हैं नहीं साथी कोई, इन रास्तों में क्या हुआ,
रास्तों को ही अपना, हमसफ़र बना लेंगे ।
कहने को तो मिलते हैं, साथी बहुत इस राह में,
कहते हैं कि साथ हैं, वो धूप में और छाँव में,
छोड़ देते साथ वो, कठिनाई में तो क्या हुआ,
हर उसी कठिनाई को, हम ख़ाक में मिला देंगे।
डरती है करने से श्रम दुनिया, अगर तो डरने दो,
भाग्य पर चलती है दुनिया, तो भी उसको चलने दो,
पैर छिल जाएँ कटीली, राह में तो क्या हुआ,
इन कटीली राहों का भी, फूल सा मजा लेंगे।

No comments:
Post a Comment