बहुत डर लिया हालातों से तुमने,
कभी तो इनका सामना कर जाओ,
फेर के नजरें जियोगे कब तक,
कभी तो नजरों को न घुमाओ ।
कहने वाले तो मिलते हैं बहुत,
खो जाओगे ऐसे लोगों की भीड़ में,
खुद की पहचान जो बनाना है तो फिर,
कभी तो कुछ करके दिखाओ,
कभी तो नजरों को न घुमाओ ।
भाषण देने वाले तो मिलते हैं बहुत,
अमल करने वाले मिलते ही नहीं,
कहने की तो जरुरत ही नहीं,
कभी बिना कहे सब कुछ करके दिखाओ,
कभी तो नजरों को न घुमाओ ।
दूसरों पर तरस खाते हैं बहुत,
पर वो सिर्फ कहने के लिए,
अगर समझते हो दर्द औरों का,
कभी तो दर्द बांटकर दिखाओ,
कभी तो नजरों को न घुमाओ ।
कभी तो इनका सामना कर जाओ,
फेर के नजरें जियोगे कब तक,
कभी तो नजरों को न घुमाओ ।
कहने वाले तो मिलते हैं बहुत,
खो जाओगे ऐसे लोगों की भीड़ में,
खुद की पहचान जो बनाना है तो फिर,
कभी तो कुछ करके दिखाओ,
कभी तो नजरों को न घुमाओ ।
भाषण देने वाले तो मिलते हैं बहुत,
अमल करने वाले मिलते ही नहीं,
कहने की तो जरुरत ही नहीं,
कभी बिना कहे सब कुछ करके दिखाओ,
कभी तो नजरों को न घुमाओ ।
दूसरों पर तरस खाते हैं बहुत,
पर वो सिर्फ कहने के लिए,
अगर समझते हो दर्द औरों का,
कभी तो दर्द बांटकर दिखाओ,
कभी तो नजरों को न घुमाओ ।
No comments:
Post a Comment